फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साढ़े 10 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम ने एक व्यक्ति को साढ़े 10 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ काबू किया।
विज्ञापन

ब्यूरो के प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में जीटी रोड पर ओवरब्रिज के नीचे गश्त कर रही है। तभी टीम को सूचना मिली कि कृपाल सिंह निवासी गुरदेव कॉलोनी शाहाबाद चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है। आरोपी अनाज मंडी के नजदीक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी कर दी। शक होने पर टीम ने मौके पर एक व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके प्लास्टिक के कट्टे से साढ़े 10 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें