फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में दोषी अधिकारी को किया जाए सस्पेंड : गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव उमरी से दौलतपुर तक पीडब्लयूडी द्वारा बनाई गई सड़क के मामले की जांच रिपोर्ट पर मंथन करने के उपरांत सामग्री में निर्धारित मापदंडों को नजर-अंदाज करने के मामले की जांच की जाए। इस मामले में जिस भी अधिकारी की लापरवाही पाई जाए उसे सस्पेंड किया जाए। अगर सड़क निर्माण कार्य में संबंधित एजेंसी की लापरवाही है तो उसको ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश शहरी स्थानीय निकाय एवं हरियाणा आवास मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने दिए। कैबिनेट मंत्री बुधवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त शांतनु शर्मा ने एजेंडे की 14 शिकायतों के बारे में जानकारी दी और अधिकारियों द्वारा शिकायतों को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है।































































































































































































































































कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत ढेरु माजरा, किशनगढ़ और दौलतपुर के सरपंच द्वारा रखी गई शिकायत पर एसडीएम थानेसर द्वारा प्रस्तुत की गई जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए कहा कि उपमंडल अधिकारी नागरिक की रिपोर्ट में उमरी से दौलतपुर तक पीडब्लयूडी द्वारा बनाई गई सड़क निर्माण सामग्री अंडर वेट बताई गई है और सरपंच ने ठेकेदार की भी सड़़क निर्माण में लापरवाही का विषय हाउस के समक्ष रखा। इन तमाम पहलुओं पर मंथन करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने अंडर वेट निर्माण सामग्री की रिपोर्ट के मामले में दोषी अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार ने निर्माण सामग्री में लापरवाही बरती है तो उसे भी नियमानुसार ब्लैक लिस्ट किया जाए।
विज्ञापन
































































































































































































































































बैठक में 14 में से सात शिकायतों का समाधान किया गया है। इसके अलावा बाकी शिकायतों में अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को समय रहते न्याय मिल सके। उन्होंने टिब्बा फार्म निवासी प्रसन्न कौर की शिकायत पर कहा कि इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी को मेनटेंस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है और यह अधिकारी सप्ताह में दो बार शिकायतकर्ता के निवास पर जाकर उसके पालन-पोषण की रिपोर्ट देगी तथा निरंतर निगरानी भी रखेगी।































































































































इस मौके पर चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, विधायक सुभाष सुधा, विधायक मेवा सिंह, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, एडीसी अखिल पिलानी, जिप उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब सहित अन्य अधिकारी और कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
































































































































































































































































































































































































































































































































एडीसी को बनाया जांच अधिकारी































































कैबिनेट मंत्री ने मोहल्ला माजरी नई अनाज मंडी शाहाबाद निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर एसडीएम शाहाबाद और डीएसपी शाहाबाद की रिपोर्ट के बाद कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई है और आरोपी ने कई माह कब्जे की जमीन पर फसल उगाकर आय अर्जित की है। इसलिए इस मामले में रिकवरी की जाएगी। इसके लिए रिसीवर भी नियुक्त किया गया था। इस मामले में आठ माह तक कार्रवाई न करने वाले अधिकारी की जिम्मेवारी भी तय करने के निर्देश दिए ।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































फर्जी हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश







कैबिनेट मंत्री ने गांव सिरसमा निवासी किरण गुप्ता की शिकायत पर कहा कि एक निजी बैंक द्वारा बीमा पॉलिसी के दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिन कर्मचारियों का नाम पहले से दर्ज एफआईआर में दर्ज नहीं है, पुलिस कर्मचारी उस कर्मचारी का नाम नियमानुसार एफआईआर में दर्ज करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें