फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएसजीएमसी की मतदाता पंजीकरण के लिए अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त के आदेशानुसार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए चुनाव की शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची के नामों का पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इस कार्य के लिए अधिकारियों को प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। अहम पहलू यह है कि एचएसजीएमसी मतदाता सूची के लिए प्रार्थी अपने नाम का पंजीकरण 30 सितंबर तक करवा सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी चुनाव तहसीलदार एवं सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कुरुक्षेत्र के सहायक नोडल अधिकारी संदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए मतदाता सूची उपायुक्तों के माध्यम से तैयार करवाई जाएगी। इस मतदाता सूची के लिए नाम पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका, नगरपरिषद के पास नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए व्यक्ति को कुछ नियमों का पालन करना होगा। इन नियमों के अनुसार पिछले छह माह से कुरुक्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए, जो सिख हैं और जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है, जो व्यक्ति दाढ़ी या केशों की हजामत नहीं करता, धूम्रपान नहीं करता, किसी भी रूप में मास का प्रयोग नहीं करता, मादक पेय नहीं लेता वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए हकदार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदाता सूचियों के नाम पंजीकरण के लिए जिले में कुछ अधिकारियों को प्राधिकृत अधिकारियों के रूप में प्राधिकृत किया गया है। इनमें नगरपालिका पिहोवा व इस्माइलाबाद के लिए नपा सचिव गुलशन कुमार, नगरपालिका शाहबाद के लिए सचिव बाबूल सिंह, लाडवा नगरपालिका के लिए सचिव रवि प्रकाश, नगरपरिषद थानेसर के लिए कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र नरवाल को नियुक्त किया गया है तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए गांव के संबंधित पटवारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें