इस्माईलाबाद। भूस्तला, सलपानी गांव को जोड़ने वाले स्टील पुल से नट बोल्ट व एंगल चोरी कर लिए गए। जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता अनिल शर्मा ने थाना झांसा में दी शिकायत में बताया कि एसवाईएल पर विभाग द्वारा 2024 में एक स्टील का पुल बनवाया गया था, जो गांव भूस्तला से सलपानी रोड को जोड़ता है। फील्ड स्टाफ ने उन्हें सूचना दी कि पुल के कुछ नट बोल्ट व एंगल गायब है, जिससे आने वाले समय में काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। पुल के ऊपर से गुजरने वालों को जानमाल का नुकसान हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।