फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचएयू में लाठीचार्ज के विरोध में कुवि के एनएसयूआई छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के छात्र नेताओं ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया है। कुवि थर्ड गेट पर प्रदर्शन किया और एचएयू के कुलपति का पुतला फूंका। छात्र नेता प्रशांत त्यागी गोंदर ने बताया कि 10 जून को एचएयू में विद्यार्थी छात्रवृत्ति नीति में किए गए बदलाव का विरोध कर रहे थे। पहले 75 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के पात्र होते थे, लेकिन अब यह सुविधा केवल शीर्ष 25 प्रतिशत विद्यार्थियों तक सीमित कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को नुकसान होगा। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी केवल कुलपति से संवाद करना चाहते थे, लेकिन विवि प्रशासन ने उनकी बात सुने बिना लाठीचार्ज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें