कुरुक्षेत्र। श्री जयराम कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डाॅ. आनंद कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. संतोष कुमारी ने एनएसएस शिविर की सात दिवसीय रिपोर्ट पढ़ी। समापन समारोह कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने बेकार की वस्तुओं से सुंदर कलाकृतियां बनाकर भव्य प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज निर्माण की सशक्त प्रक्रिया है। एनएसएस स्वयंसेवी युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। डाॅ. आनंद कुमार ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टीके शर्मा भी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों