फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआरआई ने जूडो खिलाड़ियों को भेजी सम्मान राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआरआई सूरत सिंह मोमी की ओर से मिनी स्टेडियम भेरियां के खिलाड़ियों को सम्मान राशि भेंट दी गई। भारतीय खेल प्राधिकरण एनआईएस पटियाला से सेवानिवृत्त जूडो कोच सूरत सिंह मोमी ने कनाडा से 51 हजार रुपये की राशि भेजी थी। कोच रामनिवास ने बताया कि इससे पहले सत्र 2023-24 में राष्ट्रीय पदक लेकर आए जूडो खिलाड़ियों को सूरत सिंह मोमी ने सम्मानित किया था। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता को भी शाल भेंट दी थी। इस बार उन्होंने खिलाड़ी अनमोलदीप, पलक सैनी, रेखा रानी व प्रिया, गीता, शालू, रवि व शिवानी के लिए सम्मान राशि भेजी। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को यह राशि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें