पिहोवा। शहर में मुख्य चौक गुरुद्वारा रोड के पास नगरपालिका कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिस दौरान 15 चालान भी किए गए। कई दुकानदारों के सामान भी ज़ब्त किए। चौक के पास अस्थायी तौर पर सब्जी मंडी बना दी गई है, जिससे सड़क पर हर समय जाम के हालात बने रहने लगे हैं। यहां तक कि पैदल राहगीर के लिए भी गुजरना आसान नहीं है। स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में नगर पालिका के पास लगातार शिकायत पहुंच रही थी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इन दुकानों को हटाने के लिए अभियान चलाया, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।