कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के चलते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से तीन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा के बीच यात्रियों को राहत देने का काम करेंगी। इससे श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। अब मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से कटरा के लिए सफर तय कर पाएंगे।
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के चलते, रेलवे विभाग ने अहम कदम उठाया है। नई दिल्ली से चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव धर्मनगरी के स्टेशन पर भी होगा, इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। कटरा तक जाने वाली यह विशेष ट्रेनें नई दिल्ली से चलकर सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढ़ढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा व ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा होने के कारण विशेष ट्रेनों को चलाया जा रहा है, जिससे दिल्ली से कटरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
कुरुक्षेत्र में ठहराव (अप-डाउन)
ट्रेन नंबर- आगमनप्रस्थान
04087-01:5001:52-(14 से 16 अगस्त)
04088-06:10-06:12-(15से 17 अगस्त)
0408100:18-00:20(15 अगस्त)
0408206:20-06:22(16 अगस्त)
0408501:50-01:52-(17 अगस्त)
0708603:3003:32(18 अगस्त)