फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब बारवा गांव से धर्मनगरी का आसान होगा सफर, रोडवेज की ओर से शुरू की गई बस सेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब बारवा गांव के लोगों को धर्मनगरी तक सफर करने में आसानी होगी, इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से बारवा गांव से धर्मनगरी तक पहुंचने के लिए बस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस सेवा से मिर्जापुर, कैंथला खुर्द और बारवा गांव को यात्री धर्मनगरी के लिए सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन



कोरोना काल में बंद हुई इस बस सेवा के कारण गांव के यात्रियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। कई वर्षों के बाद बस शुरु होने से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों में भी खुशी की लहर है। यह बस नए बस अड्डे से सुबह सात बजकर 30 मिनट से शुरू होकर आठ बजे बारवा गांव में पहुंचेंगी, जबकि बारवा गांव से ही वापस आठ बजकर पांच मिनट पर ही धर्मनगरी के नए बस अड्डे के लिए रवाना होगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह बस सेवा पिछले कई वर्षों से बंद थी, जिसके चलते गांव के यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन अब बस शुरु होने से धर्मनगरी पहुंचने के लिए राह आसान होगी।



तीन गांवों के यात्रियों को मिलेगा फायदा : बलदेव सिंह
सरपंच मास्टर बलदेव सिंह का कहना है कि धर्मनगरी से बारवा गांव तक बस सेवा शुरु होने से तीन गांवों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। अब बारवा, कैंथला खुर्द और मिर्जापुर के यात्रियों के लिए सफर आसान होगा। यह बस सेवा कोरोना काल से बंद थी। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने इस बस सेवा को शुरू करने के लिए अहम भूमिका निभाई है। इस बस के शुरू होने से धर्मनगरी में पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ होगा
विज्ञापन




ग्रामीणों की मांग पर शुरू हुई बस : बलदेव राज
डिपो ड्यूटी निरीक्षक बलदेव राज का कहना है कि कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे से बारवा गांव तक बस सेवा शुरु की गई है, इस बस के शुरू होने से तीन गांवों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। कोरोना काल से बंद इस बस को शुरू करने के लिए ग्रामीणों की ओर से मांग की जा रही थी। यह बस नए बस अड्डे से सुबह सात बजकर 30 मिनट से शुरू होकर आठ बजे बारवा गांव में पहुंचेगी और वापसी के लिए बारवा गांव से आठ बजकर पांच मिनट पर चलेगी।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें