फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब बढ़ेगी गर्मी, इसी सप्ताह 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तेज धूप से बचने  का प्रयास करती हुई कुवि की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह से खिली तेज धूप के चलते जहां तापमान बढ़ने से गर्मी का असर दिखाई दिया तो वहीं मौसम साफ रहने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दी। हालांकि अब गेहूं की कटाई का काम अंतिम चरण में है, जिसके चलते 80 प्रतिशत के करीब गेहूं की कटाई हो चुकी है। रविवार को सुबह से ही खिली तेज धूप के चलते मौसम में गर्माहट का एहसास हुआ, जिसके चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों का सहारा लेना पड़ा तो वहीं गर्मी बढ़ने से अब पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रही हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने के असार बने हुए है, जिसके चलते लोगों को जहां गर्मी का सामना करने पर मजबूर होना पड़ेगा तो वहीं गर्म तेज हवाओं का असर भी झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अब मौसम साफ रहने के चलते तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ने के आसार बने हुए है, जिसके चलते अगले सप्ताह तक तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बनी हुई हैं, जिससे गर्मी का एहसास अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें