फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब 43 योद्धाओं के बीच होगा कुरुक्षेत्र का रण

Tue, 17 Sep 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा/पिहोवा/शाहाबाद। कुरुक्षेत्र का रण 43 चुनावी योद्वाओं के बीच होगा जबकि सबसे ज्यादा घमासान लाडवा सीट पर होने वाला है। यहां सबसे ज्यादा 24 चुनावी योद्धा मैदान में डटे हैं। सोमवार को 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं, जिसके बाद पिहोवा व थानेसर व शाहाबाद में नौ-नौ प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 15 प्रत्याशी आजाद तौर पर चुनाव लड़ेंगे। इनमें भाजपा से बागी हुए संदीप गर्ग भी शामिल है जबकि शाहाबाद में कांग्रेस से बागी होकर नामांकन भर चुके प्रेम पाल दीपेंद्र हुड्डा की अपील पर मान गए तो उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी वापस ले लिया। वहीं शाहाबाद में पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के दोनों बेटों जस्तेज सिंह व गगनजोत संधू ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब मैदान में डटे योद्धाओं को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि अब नामांकन व चुनाव चिह्न आंवटन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।




बॉक्स

चारों विधानसभा क्षेत्रों से इन्होंने लिया नामांकन वापस



लाडवा विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार जसविंद्र सिंह, आजाद उम्मीदवार रजनीश, आजाद उम्मीदवार राजकुमार पुत्र कुड़ा राम, आजाद उम्मीदवार कुलदीप सिंह, आजाद उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। तीन प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही रद्द हो चुके हैं। अब लाडवा विधानसभा में 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


शाहाबाद से निर्दलीय वर्षा, निर्दलीय प्रेम पाल, निर्दलीय सुनीता, निर्दलीय राजकुमार, निर्दलीय सीमा रानी, निर्दलीय जगमाल सिंह सहित छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है तथा दो प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही रद्द हा चुके थे। अब शाहाबाद विधानसभा में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।

थानेसर से आजाद उम्मीदवार करतार सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है तथा चार प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही रद्द हो गए थे। अब थानेसर विधानसभा में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए है।

पिहोवा से आजाद उम्मीदवार गगनजोत सिंह संधू, आजाद उम्मीदवार जसतेज सिंह, आजाद उम्मीदवार अर्शपाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है तथा पांच उम्मीदवारों के नामांकन पहले ही रद्द हो गए थे। अब पिहोवा विधानसभा में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।



बॉक्स

अब विधानसभा क्षेत्र अनुसार ये चुनावी योद्वा है मैदान में

लाडवा

प्रत्याशी चुनाव चिह्न

जननायक जनता पार्टी के विनोद कुमार शर्मा चाबी

आम आदमी पार्टी के जोगा सिंह- झाडू

भारतीय जनता पार्टी के नायब सिंह - कमल का फूल

कांग्रेस के मेवा सिंह - हाथ

इनेलो की सपना बड़शामी - चश्मा

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मान सिंह - फलों से युक्त टोकरी

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विक्रम सिंह सैनी -बांसुरी

राष्ट्रीय गरीब दल से सतीश कुमार बल्लेबाज

भारतीय सर्वोदय पार्टी से सुभाष सैनी गैस सिलेंडर




-



शाहाबाद

जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार रजीता सिंह -चाबी

भारतीय जनता पार्टी के सुभाष चंद कमल का फूल

आम आदमी पार्टी की आशा रानी झाड़्

बहुजन समाज पार्टी के चंद्रभान चौहान - हाथी

कांग्रेस के रामकरण काला हाथ

मिशन एकता पार्टी की कांता देवी कढ़ाई




-

थानेसर

जननायक जनता पार्टी से सूर्या प्रताप सिंह राठौड - चाबी

बहुजन समाज पार्टी से तनुजा - हाथी

कांग्रेस से अशोक अरोड़ा -हाथ

भाजपा से सुभाष सुधा- कमल का फूल

आम आदमी पार्टी से कृष्ण बजाज झाड़ू

लोकतांत्रिक पाटी से उम्मीदवार जयवीर सिंह रंगा केतली


-

पिहोवा



शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर )(सिमरनजीत सिंह मान) के कुलदीप सिंह बाल्टी

इनेलो के बलदेव सिंह चश्मा

आम आदमी पार्टी के गैहल सिंह झाड़ू

कांग्रेस के मंदीप चट्ठा हाथ

भारतीय जनता पार्टी के जय भगवान- कमल का फूल

जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार सुखविंदर कौर -चाबी

संयुक्त संघर्ष पार्टी के गुरनाम सिंह - ऑटो रिक्शा



बॉक्स
- आजाद प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह बांटे
कुरुक्षेत्र। चुनाव मैदान में कूदे आजाद प्रत्याशी भी अब अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। जो न केवल अपनी जीत के लिए लोगों के बीच है बल्कि ये प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के समीकरण भी बिगाड़ेंगे। हालांकि मंगलवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन रहा और शाम तक इन्हें मनाए जाने के लिए प्रयास भी किए जाते रहे। इसके बावजूद चारों विधानसभाओं में 15 चुनावी योद्वा निर्दलीय तौर पर टिके रहे, जिन्हें चुनाव आयोग की ओर से चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं। अब कोई ऑटो रिक्शा चलाएगा तो कोई रिमोट से अपने विरोधियों को कंट्रोल करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
ये है आजाद प्रत्याशी व इन्हें मिले चुनाव चिन्ह
लाडवा
आजाद उम्मीदवार अशोक सैनी -आटो रिक्शा

आजाद उम्मीदवार प्रवीण कुमार - अलमारी

आजाद उम्मीदवार भजन सिंह - गन्ना किसान

आजाद उम्मीदवार राजकुमार - पेंडूलम

आजाद उम्मीदवार कश्यप रामचंद्र - हीरा

आजाद उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा - कैंची

आजाद उम्मीदवार संदीप गर्ग - टीवी रिमोट
-
पिहोवा
आजाद उम्मीदवार रजत शर्मा - गैस सिलेंडर

आजाद उम्मीदवार श्याम लाल - बिजली का खंभा
-
थानेसर
आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार - कैल्कुलेटर

आजाद उम्मीदवार मेहर - सेब

आजाद उम्मीदवार अभिषेक पूनिया हॉकी और बॉल
-
शाहाबाद
आजाद उम्मीदवार पवन कुमार सेब

आजाद उम्मीदवार राजेश - कैंची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें