फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब स्कूलों में विद्यार्थी पढ़ेंगे देशभक्ति और अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब स्कूलों में विद्यार्थियों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाकर देश सेवा में समर्पित रहने के लिए तैयार किया जाएगा तो वहीं वे अब अनुशासन में रहना भी सीख सकेंगे। इसके लिए एनसीसी विषय को सीबीएसई के सभी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। सीबीएसई के स्कूलों में एनसीसी विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पिछले दो साल से प्रयास किए जा रहे थे। अब एनसीसी विषय को नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एनसीसी विषय को सीबीएसई स्कूलों में लागू किए जाने से विद्यार्थियों और अध्यापकों में भी खुशी की लहर है तो वहीं स्कूलों में एनसीसी विषय को पढ़ने के बाद देश सेवा में हिस्सा लेने के लिए अब विद्यार्थी भी उत्साहित हैं। एनसीसी विषय से अब विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, अनुशासन, साहस की भावना, देश सेवा के लिए समर्पित और जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व के गुणों का विकास किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्हें हर सैन्य अभ्यास का भी अनुभव हासिल होगा। इसके लिए सीबीएसई स्कूलों में विशेष तैयारी की जा रही है।






नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में हुआ शामिल : डॉ. सचिंद्र
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार का कहना है कि सीबीएसई के जिन विद्यालयों ने एनसीसी विषय के लिए आवेदन किए हुए थे, उन विद्यालयों में एनसीसी के विषय को नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके अलावा जिन विद्यालयों ने एनसीसी विषय के लिए आवेदन नहीं किए वे अब एनसीसी विषय के लिए आवेदन कर नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में लागू करवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब विद्यार्थी एनसीसी के माध्यम से देशभक्ति और अनुशासन का पाठ पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें