फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब दूरवर्ती शिक्षा में भी सेमेस्टर सिस्टम से विद्यार्थी कर सकेंगे बीए

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के अगले सत्र से विद्यार्थी अब सेमेस्टर सिस्टम के तहत बीए कर सकेंगे। वहीं केंद्र की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव कर नए पाठ्यक्रम के अनुसार, विद्याथिर्यों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। खास बात यह भी है कि हिंदी और अंग्रेजी दोनाें भाषाओं में ही विद्यार्थी अब दूरवर्ती के माध्यम से बीए की डिग्री ले सकेंगे।
विज्ञापन

निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी का कहना है कि नए सत्र से बीए को सेमेस्टर सिस्टम के तहत शुरू किया जाएगा और इसी के साथ अन्य यूजी प्रोग्राम्स को भी सेमेस्टर सिस्टम से चलाने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा और अगले सत्र से विद्यार्थी हिंदी और इंगलिश दोनों भाषाओं में पढ़ सकेंगे। उनका कहना है कि प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन प्रोग्राम्स पिछले सत्र से ही नई शिक्षा नीति के तहत चलाया जा रहा है। 22 ओडीएल कोर्स और 19 ऑनलाइन कोर्स के लिए नौ जनवरी से पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी 31 जनवरी तक आवेदन भर सकते हैं।
युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास में भी निपुण करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ केंद्र द्वारा बीए, बीकॉम और एमए सोशियोलॉजी की पाठ्यसामग्री में भी विद्यार्थी हिंदी या अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


-
आईएसबीएन नंबर के साथ किताबें ऑनलाइन व ऑफलाइन होंगी उपलब्ध
सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की किताबें अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक (आईएसबीएन) नंबर के साथ पब्लिश की जाएगी। यह किताबें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सकेगी।

पूरा साल होंगे दाखिले
दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से पढ़ने वाले देश-विदेश के विद्यार्थी अब पूरे साल दाखिले ले पाएंगे। इसके लिए सेंटर द्वारा फ्लेक्सी फीस फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। जनवरी में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए नवंबर से लेकर मार्च तक दाखिले होंगे तो वहीं जुलाई में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में अप्रैल से लेकर अक्तूबर तक दाखिले होंगे। निदेशिका ने बताया कि पहले दाखिला लेने पर निर्धारित फीस ही ली जाएगी। वहीं देरी से दाखिला लेने पर प्रत्येक महीने अलग फीस देकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें