कुरुक्षेत्र। समस्त श्याम प्रेमी परिवार की ओर से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 525 वें श्री श्याम ताली संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में गायक लखबीर सिंह लक्खा ने लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा, लो आ गया अब तो श्याम, मैं शरण में तुम्हारी, श्रद्धा बिन श्याम मिले नहीं ये जान ले प्यारे, है भाव का भूखा सांवरिया पहचान ले प्यारे और हम तो बाबा के भरोसे चलते है सहित कई अन्य भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसे सुनकर श्याम भक्त झूम उठे।
श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि समस्त श्याम प्रेमी परिवार द्वारा खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक सप्ताह ताली संकीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों श्याम भक्त हिस्सा लेकर श्याम जी के भजनों का गुणगान करते हैं। इस मौके पर हरविंदर सिंह, गगन खरबंदा, महेश भारद्वाज, पुजारी कुलदीप शर्मा, गौरव गुप्ता, मोहित तायल, शुभम अरोड़ा, शिवम, सुदेश बंसल, योगेंद्र अग्रवाल, हर गंगा देवी, कविता गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।