फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब डिजिटल भुगतान से यात्री ले सकेंगे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हाईटेक हो रहे इस जमाने में जहां अब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। तो वहीं, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने भी अहम कदम उठाया है। डिजिटल भुगतान के लिए अब कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो बार कोड मशीन लगाई गई हैं। अब जेब में पैसे न होने से यात्री ऑनलाइन मोबाइल से टिकट का भुगतान कर पाएंगे। साथ ही खुले पैसे न होने जैसी समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इस रेलवे स्टेशन से दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश व चंडीगढ़ के लिए हर रोज 12 हजार के करीब यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में कई बार टिकट खिड़कियों पर खुले पैसे न होने की समस्या पैदा हो जाती थी, जिससे कई बार टिकट न मिलने पर यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती थी, लेकिन अब ऑनलाइन भुगतान होने से यात्रियों को खुले पैसे जैसी समस्या से निजात मिलेगी।

कैसे होता है ऑनलाइन भुगतान
रेलवे के कर्मचारियों के मुताबिक टिकट काउंटर पर लगे बार कोड को कंप्यूटर के साफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया है, जो कि टिकट लेने से पहले यात्री से ऑनलाइन और नगद भुगतान का ऑप्शन पूछेगा। इसके बाद यात्री ऑनलाइन भुगतान चुनने पर बार कोड को गुगल पे, फोन पे सहित कई अन्य ऑनलाइन ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


फोटो 16
खुले पैसों को लेकर नहीं होगी समस्या : सलिंदर कुमार
सलिंदर कुमार का कहना है कि कई बार टिकट खिड़की पर भीड़ होती थी, ऐसे में ट्रेन के चलने का समय भी नजदीक होने लगता था और टिकट का नंबर आते ही खुले पैसे न होने की समस्या खड़ी हो जाती थ। कई बार ट्रेन भी छूट जाती थी। मगर अब ऑनलाइन भुगतान से जेब में पैसे न होने पर भी मोबाइल से भुगतान किया जा सकेगा।

अब यात्री कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान : मीणा
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि कई बार खुले पैसे न होने की समस्या पैदा हो जाती थी। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत होती थी। विभाग ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन भुगतान के लिए बार कोड लगा दिए हैं, जिससे अब यात्री ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें