फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब रोडवेज की बसों में भी बुझ पाएगी यात्रियों की प्यास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से बसों में रखने के लिए मंगाए गए कैंपर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब रोडवेज की बसों में भी यात्रियों की प्यास बुझ सकेगी, जिससे उन्हें अब भीषण गर्मी का सामना करने से राहत मिलेगी। भीषण गर्मी के चलते रोडवेज निदेशालय की ओर से सभी यात्रियों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अहम कदम उठाया गया है, इसके चलते सभी जिलों के डिपो को बसों में ठंडे पानी की सुविधा रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से भी चालकों और परिचालकों को बसों में पानी की सुविधा का ख्याल रखने के आदेश जारी किए गए है, जिससे अब बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बसों में यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिपो की ओर से 197 बसों में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, जिसके चलते डिपो की ओर से बुधवार को डिपो की ओर से 170 के करीब पानी के ठंडे कैंपरों की व्यवस्था भी की गई।



अब सफर के दौरान नहीं होगी पानी की समस्या : कविता
कविता रानी का कहना है कि लंबे सफर के दौरान बसों में सफर करने पर पानी की समस्या रहती थी, जिसके चलते भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब रोडवेज की ओर से ठंडे पानी की सुविधा का इंतजाम बसों में किया जा रहा है, जिससे अब हर यात्री को ठंडा पानी बसों में मिल सकेगा।
विज्ञापन




यात्रियों को हर रोज बसों में मिलेगा ठंडा जल : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि अब यात्रियों को पीने के पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए डिपो की ओर से 170 कैंपरों का इंतजाम किया गया है। अब हर रोज ठंडा जल यात्रियों को मिलेगा। किसी भी यात्री को अब सफर के दौरान पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों को आदेश जारी किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से बसों में रखने के लिए मंगाए गए कैंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें