फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब देर रात तक सता रही गर्म हवाएं, बढ़ रहा पारा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए मुंह ढक कर सड़क से गुजरते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब दिन ही नहीं बल्कि देर रात तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसके चलते देर रात तक गर्म हवाओं का आभास किया जा सकता है। हालांकि सुबह से ही तापमान बढ़ने के चलते भीषण गर्मी व लू का असर शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी व लू का सामना कर रहे हैं, जबकि अभी अगले सप्ताह तक भीषण गर्मी व लू से राहत के आसार नहीं है। लोगों के अनुसार इस बार भीषण गर्मी व लू का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा, जिसके चलते भीषण गर्मी व लू ने लोगों के दिनभर पसीने छुड़ाए। भीषण गर्मी व लू से बचने का प्रयास लोग करते रहे।

भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए लोग सड़कों पर मुंह ढककर गुजरते नजर आए, जबकि कुछ लोग पेड़ों की छाया का सहारा लेकर भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं भीषण गर्मी का असर सब्जियों और फलों की फसलों पर भी अब पड़ने लगा है, जिसके चलते किसानों को भी अब सब्जियों और फलों की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम में बदलाव रहने के आसार बने हुए है, जिसके चलते हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार बने हुए है।
विज्ञापन




अब फसलें भी हो रही प्रभावित : डॉ. सीबी सिंह
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी का सीधा असर फलों और सब्जियों की फसलों पर देखने को मिल रहा है, जिससे बागवानी करने वाले किसानों को सब्जियों और फलों की खेती में काफी नुकसान हो रहा है। मिर्च, टमाटर और बेल वाली सब्जियों के पौधे को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस बार जामुन और अमरूद की फसल भी कम होने की संभावना बनी हुई हैं। भीषण गर्मी के कारण पौधे न्यूट्रेट लेना बंद कर देते हैं, जिससे पौधों के पत्ते झड़ जाते हैं।


सब्जियों और फलों का उत्पादन हो रहा कम : रमेश कुमार
किसान रमेश कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी व लू के कारण मिर्च और टमाटर के पौधों के फूल काफी मात्रा में झड़ चुके हैं, ऐसे में इन पौधों से फल की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसके अलावा बेल वाली सब्जियों में भी फूल आने कम हो गए है, जिससे फल कम बन रहा है। इससे लगातार उत्पादन कम हो रहा है।

कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए मुंह ढक कर सड़क से गुजरते राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें