फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नांदेड़ से कई शहरों के लिए 31 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट : तेजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हजूर साहिब नांदेड़ को 31 मार्च से पांच बड़े शहरों के साथ हवाई सेवाओं के जरिये जोड़ा जाएगा। नानक साईं फाउंडेशन हुजूर साहिब के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सरदार तेजेंद्र सिंह मक्कड़ ने बताया कि नांदेड़ से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, जालंधर और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट 31 मार्च से शुरू होगी, जो कि स्टार एयर की फ्लाइट है और इन फ्लाइट्स के शेड्यूल की घोषणा भी कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली, जालंधर और बेंगलुरु के लिए रोजाना फ्लाइट होगी। इस एयरलाइन सेवा का स्वागत हजूर साहिब सचखंड गुरुद्वारा बोर्ड के प्रशासक सरदार डॉ. विजय सतबीर सिंह, लंगर साहिब गुरुद्वारा प्रमुख संत बाबा नरेंद्र सिंह और संत बाबा बलविंदर सिंह ने किया। हरियाणा पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से मांग थी। पहले सिर्फ चंडीगढ़, अमृतसर और दिल्ली से लिमिटेड उड़ान थी, जो कि बंद कर दी गई थी ।
पिछले कई वर्षों से बंद रहे नांदेड़ उड़ानों को फिर से शुरू किया जा रहा है। नांदेड़ से पुणे के बीच उड़ान शुरू होने की घोषणा के बाद देश के पांच प्रमुख शहरों को अब हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है। 31 मार्च से नांदेड़ से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, जालंधर और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू होंगी। जबकि दिल्ली, जालंधर और बेंगलुरु के लिए दैनिक उड़ाने रहेंगी। इसके अलावा हैदराबाद और अहमदाबाद सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।
विज्ञापन


नांदेड़ से उड़ानें पिछले तीन साल से निलंबित थीं। पंजाब समेत देश-विदेश में सिख भाइयों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ये उड़ानें सभी के लिए एक बेहतरीन सुविधा होगी। 31 मार्च से नांदेड़ से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, जालंधर, अहमदाबाद के लिए उड़ानों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है और टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।

सचखंड गुरुद्वारा बोर्ड के अधीक्षक सरदार ठान सिंह बुंगई और नानक साईं फाउंडेशन के प्रमुख पंढरीनाथ बोकारे तथा हरियाणा के नानक साईं फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह मक्कड़ ने हवाई सेवा का स्वागत किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता सरदार कंवलजीत सिंह अजराना ने भी खुशी जाहिर की। इस मौके पर तेजेंद्र सिंह मक्कड़, बलबीर सिंह, गुरुविंदर सिंह कालडा, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह गिल, जसपाल सिंह, दिलबाग सिंह बलबीर सिंह, दविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें