फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब सरस्वती नदी के निकाले जाएंगे मोड़, अधिग्रहीत की जाएगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के आबादी एरिया में पवित्र सरस्वती नदी के मोड़ हटा बहाव सीधा किया जाएगा। इसके लिए सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल छह हजार फीट क्षेत्र चिह्ति किया गया है, जहां आसपास के किसानों व अन्य लोगों की जमीन अधिग्रहीत किए जाने की योजना है। इसे सिरे चढ़ाने के लिए संबंधित लोगों के साथ बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि मोड़ हटने से जहां नदी का बहाव सीधा होगा तो वहीं कटाव भी कम रहेगा, जिससे आबादी के एरिया में तटबंद कटाव से बाढ़ व जलभराव की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा हरि नगर, चिटा मंदिर, राणा कॉलोनी व पुलिस लाइन से सटा नदी का यह क्षेत्र फिलहाल चिंहित किया गया है। बोर्ड द्वारा रिहायशी क्षेत्र को बाढ़ आदि से बचाने व नदी को संरक्षित करने के उद्देश्य ये करीब 10 से 12 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल का निर्माण भी किया जाना है, जिसका डिजाइन एनआईटी कुरुक्षेत्र तैयार करने में जुटा है। सरस्वती धरोहर बोर्ड ने मोड़ हटा बहाव सीधा करने के उद्देश्य के चलते ही उक्त छह हजार फीट एरिया में फिलहाल यह दीवार बनाए जाने की योजना भी लंबित रखी गई है। बहाव सीधा होने पर यहां दीवार भी खड़ी की जाएगी।

आसपास के लोगों का बचाव व नदी का संरक्षण रखने के प्रयास : अरविंद कौशिक
एक्सईएन इंजी. अरविंद कौशिक का कहना है कि बोर्ड की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि सरस्वती नदी का जीर्णोद्धार किए जाने के साथ-साथ यह संरक्षित भी हो। आसपास के लोगों पर बारिश के सीजन के दौरान नदी के पानी की मार न पड़े। तेज मोड़ होने के चलते किनारे कटाव की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में पानी का बहाव भी सही होगा। आसपास के लोगों की सहमति के बाद ही नदी का बहाव चिंहित जगहों पर सीधा किया जाएगा, जिसके लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें