फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जेल फिलिंग स्टेशन पर अब आमजन को मिलेगी सीएनजी गैस, लगा पहला पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल फिलिंग स्टेशन पर पहला सीएनजी पंप लगाया गया है। इस पंप से अब शहर के लोगों को अपने सीएनजी वाहनों के लिए सीएनजी गैस मिल पाएगी। यह सीएनजी पंप सीधा पाइप लाइन से जुड़ा हुआ है। इसलिए वाहनों में तेजी के साथ सीएनजी गैस की भरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

हरियाणा कारागार विभाग के महानिदेशक अकील मोहम्मद ने शनिवार की देर सायं सीएनजी पंप का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते ही तीन से चार वाहनों में सीएनजी गैस भी भरी गई। अब लोगों को अपने वाहनों में सीएनजी गैस की भरवाने के लिए जीटी रोड या फिर अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस सीएनजी पंप को सीधा पाइप लाइन से जोड़ा गया है। इसे ऑनलाइन जुड़े होने के कारण वाहनों में तेज गति के साथ सीएनजी फिलिंग की जा सकेगी।

जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि महानिदेशक अकील मोहम्मद के प्रयास से कुरुक्षेत्र जेल फिलिंग स्टेशन पर पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। अब लोगों को शहर में ही सीएनजी की सुविधा मिल पाएगी। इस पायलट प्रोजेक्ट के बाद प्रदेश की अन्य 11 जेलों में लगने वाले पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन की सुविधा मिल पाएगी। इस कुरुक्षेत्र जेल फिलिंग स्टेशन पर निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जर भी लगाया जाएगा और इस फिलिंग स्टेशन पर डिपार्टमेंटल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। इस पंप का संचालन जेल बंदियों द्वारा किया जाएगा। यहां पर विभिन्न जेलों से बंदी आए है, जिन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस फिलिंग स्टेशन पांच राज्यों का पहला पायलट प्रोजेक्ट जेल फिलिंग स्टेशन कुरुक्षेत्र एवं सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशन होगा। इस फिलिंग स्टेशन पर 24 घंटे सीएनजी गैस की सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें