फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब आयुर्वेदिक अस्पताल में मिलेगी बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयुर्वेदिक अस्पताल में अब आधुनिक एम्बुलेंस भी मरीज के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी। कुलपति प्रो. डॉ. करतार धीमान ने बताया कि लंबे समय से मांग थी कि आयुष आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीज को लाने ले जाने के लिए आधुनिक एम्बुलेंस होनी चाहिए ताकि आपात स्थिति में मरीज को किसी दूसरे बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया जा सके। लोगों की इसी मांग को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार से बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। सरकार ने इस रिपोर्ट के आधार पर कुरुक्षेत्र आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भेज दी है। अब यह एंबुलेंस आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस एंबुलेंस के लिए 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। डॉ. करतार धीमान ने यह भी बताया कि इस एंबुलेंस में जीवन रक्षक के सभी उपकरण मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें