फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रवृत्ति के लिए खिलाड़ी अब 10 कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागी रहे व पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये उपलब्धियां एक जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2024 के बीच की अवधि की होनी चाहिए। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि हर साल खेल विभाग की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाती है। इस बार भी स्कॉलरशिप के लिए 30 जुलाई, 2024 तक आवेदन मांगे गए थे लेकिन बहुत से खिलाड़ी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। जिस कारण खेल विभाग ने अब एक जनवरी, 2025 से 10 जनवरी तक खिलाड़ियों को आवेदन करने का एक और अवसर प्रदान किया है। जिसके लिए नेशनल एवं इंटरनेशनल खेलों में पदक विजेता व भाग लेने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र https://haryanasports.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें