कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वाॅलीबॉल पुरुष चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को 16 मैच आयोजित किए गए। चैंपियनशिप में कुल 12 टीमें रह गई हैं, जिनके मुकाबले 14 दिसंबर को होंगे। इसमें एमबीपीएसयू पटियाला यूनिवर्सिटी ने जीजीएस इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया और सीडीएलयू सिरसा ने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को 3-0 से शिकस्त दी तो वहीं बेनेट यूनिवर्सिटी नोएडा ने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएडा को 3-2 से हराया।
सीबीएलयू भिवानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ को 3-1 से हराया और एमजेपीआरयू बरेली ने बीबीए यूनिवर्सिटी लखनऊ को 3-0 से शिकस्त दी तो वहीं चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा को 3-0 से मात दी। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराया और आईजी मीरपुर यूनिवर्सिटी ने आईआईएमटी मेरठ को 3-0 से मात दी।
इसी प्रकार एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने एसएचएयूटीएस प्रयागराज को 3-0 से हराया। यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने एसएस जीना यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा को 3-0 से हराया और एलपीयू फगवाड़ा ने आरएमएल यूनिवर्सिटी अयोध्या को 3-0 से हराया। मां शाकुंभरी देवी सहारनपुर ने एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना को 3-0 से मात दी तो वहीं क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने जीएडीवीएएसयू लुधियाना को 3-0 से हराया। एसवी सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ ने जामिआ हमदर्द दिल्ली को 3-0 से हराया और एमएमयू अलीगढ़ ने गीता यूनिवर्सिटी पानीपत को 3-0 से हराया।