फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरा में नहीं रहेगा पेयजल संकट, सुमन सैनी ने किया ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
लाडवा। धन्यवादी दौरा कार्यक्रम को संबो​धित करती राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी। वि
विज्ञापन
लाडवा। गांवों को विकास का भागीदार बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं और दो दिन पहले ही विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। गांवों की समस्याओं का समाधान करना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों की भी साझा जिम्मेदारी है। राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष सुमन सैनी देर सायं लाडवा विधानसभा के गांवों में धन्यवादी दौरे के दौरान बोल रही थी। उपाध्यक्ष ने गांव सूरा में ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया और गांव जैनपुर जाटान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपित किया। उन्होंने ग्रामीणों से लिखित में शिकायत व समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय सहायता के भी जनभागीदारी के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें