स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन 1581 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है। अब कुरुक्षेत्र में महज कोरोना वायरस के चार सक्रिय मरीज है। इनमें से दो को घर में आइसोलेट किया गया है, जबकि दो मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 489295 में से 465949 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में संक्रमित केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। अब रिकवरी रेट 98.37 फीसदी और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.53 फीसदी तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक आरटी पीसीआर के 1300 व रैपिड एंटीजन के 281 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 22124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21764 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।