फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नो नशा नेशन कार्यक्रम होगा 7 को

Fri, 05 Dec 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। डीएवी स्कूल नशे के विरुद्ध नो नशा नेशन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नगर खेड़ा नारायणगढ़ में करेगा। जिसका आयोजन डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में होगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर आरपी राठी की देखरेख में रविवार प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। अभियान का प्रारंभ जागरूकता रैली से किया जाएगा। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर खेड़ा तक जाएगी, जहां हवन समारोह आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर लघु नाटिका, नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणाम पर मनोवैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध भूषण का संबोधन, नो नशा नेशन पर शपथ और नशे के दुष्परिणामों के विषय में बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें