गांव पाडलू में बरसाती पानी की निकासी रोकने से गांव वासियों में रोष है। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर पानी की निकासी बहाल करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो-तीन लोगों ने बंध बनाकर पानी की निकासी रोकी है। इस कारण गांव तथा घरों में बरसाती पानी भर गया है। इस गंदे पानी में मच्छर व मक्खियां पनप रहे हैं जिस कारण बीमारी फैलने का डर हैै। वहीं जहरीले जीवों का भी खतरा बना हुआ है। गांव वासी सुखचैन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, गुरविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, अनोख पाल सिंह, अमनराज, रणदीप ने एसडीएम कपिल शर्मा के समक्ष मांग रखी कि पानी की निकासी बहाल कराई जाए। आरोपियों द्वारा लगाए गए बंध को तोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।