फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीजीआरएफ के खुले दरबार में नहीं पहुंचा कोई फरियादी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खुले दरबार में मौजूद चेयरमैन और अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति (सीजीआरएफ) की ओर से बिजली की समस्याओं के निवारण के लिए यूएचबीवीएन भवन के सभागार में खुला दरबार लगाया गया। इसमें सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना, स्थानीय एक्सईएन और एसडीओ मौजूद रहे। मगर दरबार में कोई भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं आया। पांच घंटे प्रतीक्षा करने के बाद अधिकारी अपने कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन

बता दें गत सप्ताह यूएचबीवीएन सर्किल की मासिक बैठक में कोई भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा था। अब सोमवार को उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सीजीआरएफ की ओर से दरबार लगाया गया था। इसमें सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक शिकायत लेने का समय रखा गया था। इनका मौके पर या संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को भेजकर समाधान किया जाना था, मगर बैठक में कोई फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें