फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र ने महिला वर्ग में उत्तराखंड को दी मात

Sat, 02 Mar 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में ऑल इंडिया इंटर एनआईटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। महिला वर्ग में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी उत्तराखंड को 2-0 के स्कोर से पराजित किया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण दीक्षित गर्ग, शारीरिक शिक्षा व खेल इंचार्ज प्रो. डॉ. पीसी तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता तीन मार्च तक होगी। प्रतियोगिता में देश की 31 एनआईटी के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 20 टीमें पुरुष और 15 टीमें महिला वर्ग शामिल है।
विज्ञापन


प्रो. डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने असम की एनआईटी सिलचर को मात दी। एनआईटी वारंगल ने एनआईटी पटना को 2-0 के स्कोर से हराया वहीं एनआईटी पुडुचेरी ने एनआईटी उत्तराखंड को 2-0 के स्कोर से पराजित किया। एनआईटी त्रिची ने एनआईटी सूरत को 2-1 के स्कोर से हराया।
महिला वर्ग में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी उत्तराखंड को 2-0 के स्कोर से मात दी। एनआईटी सूरत ने एनआईटी जालंधर काे 2-0 के स्कोर से हराया। वहीं एनआईटी सूरतकल की टीम ने एनआईटी रुड़की को 2-0 के स्कोर से हराया। एनआईटी सूरतकल ने एनआईटी पुडुचेरी को 2-0 के हराया। एनआईटी भोपाल ने एनआईटी नागपुर की टीम को 2-1 के स्कोर से मात दी।
विज्ञापन

खेल अधिकारी शाहबुद्दीन ने बताया कि तीन मार्च को विजेता रही टीमों के बीच सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। पहले दिन लीग मैच में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। इस मौके पर डॉ. पंकज वर्मा , डॉ. गौरव सैनी , प्रो. अमित कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें