फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौ गैर-शिक्षक कर्मचारियों दी विदाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति से भेंट करती भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री अवार्डी रानी - फोटो : samba news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नौ गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रगति और सुदृढ़ता में गैर-शिक्षक कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि किसी विश्वविद्यालय की पहचान केवल उसकी इमारतों या पाठ्यक्रमों से नहीं बल्कि वहां कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की सच्ची निष्ठा, कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण भाव से होती है। समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, पद्मश्री अवार्डी रानी रामपाल भी पहुंची। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने सभी सेवानिवृत्त गैर-शिक्षक कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें