फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हमला कर दो युवकों को जख्मी करने के आरोप में नौ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। पीएनबी के निकट हाईवे पर दो युवकों पर हमला कर जख्मी करने व जाति बोधक शब्द कहने के आरोप में पुलिस ने नौ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव खेडी शहीदां वासी साहिल कुमार ने बताया कि वह अपने साथी गगनदीप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर इस्माईलाबाद में सामान लेने के लिए आए थे। हाईवे पर ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्होंने अपनी बाइक पीएनबी बैंक के निकट खड़ी कर दी और वे सामान लेने चले गए। वापस आए तो शिव मंदिर के निकट कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे। उनमें से एक युवक ने उनको रोक लिया। जाति बोधक शब्द कहकर उसने अन्य युवकों को भड़काया कि यह दोनों भी उनके साथ झगड़ा करने वालों के साथी है। उसके बाद उन युवकों ने लोहे की रॉड के साथ उन पर हमला कर दिया। इससे उनको गंभीर चोटें आई। उसी समय वहां पर पुलिस की गाड़ी आ गई तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इस हमले में गांव टबरा वासी संदीप, राहुल, हैप्पी, अमित, राजेश, आदेश, जश्न, बलवंत ने उसे और गगनदीप सिंह को गंभीर चोट मारी। उनको घायल अवस्था में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने इस शिकायत पर एससी एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें