फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी कैदियों पर हमला करके घायल करने के आरोप में नौ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में बंद कैदियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात हुई झड़प के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद किया है। दोनों गुट के बीच काफी समय से रंजिश चल आ रही है। इसी रंजिशन उन्होंने जेल के अंदर ही तैयार किए नुकीले हथियार से दो कैदियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जिला जेल में गांव अमीन के रवि उर्फ गोरखा के हत्यारोपी यूपी के खतौली वासी संदीप कुमार व राजू जेल में नाई से बाल कटवा रहे थे। इसी दौरान साहिल सैनी, राहुल, राहुल कुमार, अजय कुमार, राबिन, सौरभ, प्रवीण, गोबिंद व गोबिंद कुमार ने उन पर हमला कर दिया। पीछे से हुए हमले में दोनों को सिर व बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। हमला करने वाले बंदी हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद हैं। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें