फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दीया व थाली डेकोरेशन में निकिता, महक व सोनम ने जीता दर्शकों का मन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चम्मूकलां के राजकीय कॉलेज में आयोजित मेले का अवलोकन करती प्राचार्या सविता कुमारी व
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। दिवाली मेले में फन फूड स्टॉल्स, दीया व थाली डेकोरेशन प्रतियोगिताएं, मनोरंजक खेल आकर्षण का केंद्र रहे। फन फूड स्टॉल्स में घीया की बर्फी ने प्रथम, गोल गप्पे की स्टॉल ने द्वितीय व पिज्जा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि दीया व थाली डेकोरेशन में निकिता, महक व सोनम की कला ने सबका मन जीत लिया। प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को एक यूनिक प्लेटफार्म प्रदान करते है, ताकि वह अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान सके और आत्मनिर्भर बन सके। संयोजिका डॉ. किरण गर्ग व प्रो. ललिता ने बताया कि मेले में अनेक प्रकार के व्यंजनों के आठ स्टॉल्स लगाए गए थे, इसके अलावा थाली की सजावट, मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें