फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सर्वसम्मति से निखिल बने प्रधान, संजीव रंगा को महासचिव की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंजीनियरिंग ड्राइंग एसोसिएशन की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान कुलदीप कुमार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निखिल चौधरी को जिला प्रधान व संजीव रंगा को दो साल के लिए महासचिव चुना गया। संजीव रंगा ने कहा कि उन्हें यूनियन ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। निखिल चौधरी ने कहा कुरुक्षेत्र में इंजीनियरिंग ड्राइंग एसोसिएशन की जिला कमेटी नहीं थी। अब राज्य कमेटी ने कुरुक्षेत्र में भी जिला कमेटी का गठन किया है। इसके लिए जिला कमेटी सदस्यों ने राज्य कमेटी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवीन सैनी, अमित कुमार, जितेंद्र, मनीष सैनी, विलियम, अमन कुमार, दलेल सिंह, नवीन सैनी, सत्यनारायण, जोधा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें