फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली से नाइजीरियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पहले पकड़े गए चिट्टा सप्लायर की निशानदेही पर सीआईए-एक ने एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी ने तीन महीने पहले दो हजार रुपये लेकर सूरज निवासी पुनर्वास कॉलोनी नरेला दिल्ली को चिट्टा सप्लाई किया था। पुलिस ने आरोपी अरसेन हाल निवासी निहाल विहार और सूरज को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। आरोपी अरसेन काम की तलाश में दिल्ली आया था, मगर काम न मिलने पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को सीआईए-एक की टीम ने सूचना पर सतपाल निवासी अंबाला को सेक्टर-2/3 कुरुक्षेत्र के पास नाकाबंदी करके काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह चिट्टा उसे सूरज ने सप्लाई किया था। 18 अप्रैल को उनकी टीम ने सूरज को काबू करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी के कब्जे से तीन हजार रुपये और सिम सहित एक मोबाइल बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी अरसेन और सूरज को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद

काम की तलाश में आया था दिल्ली
सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि अरसेन काम की तलाश में दिल्ली आया था, मगर आरोपी को कोई काम नहीं मिला। इसी दौरान एक अन्य नाइजीरियन ने सूरज को चिट्टा सप्लाई करने के लिए दो हजार रुपये दिए थे। पुलिस उस नाइजीरियन की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें