कुरुक्षेत्र। पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रिंसिपल सुनील कपूर के साथ स्टाफ। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में नवनियुक्त प्राचार्य सुनील कपूर ने औपचारिक रूप से स्कूल प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पदोन्नति सूची के तहत यह नियुक्ति की गई है। इंचार्ज अरुण गोयल ने शुक्रवार को कार्यभार सौंपा। सुनील कपूर के पास 30 वर्षों का व्यापक शैक्षणिक अनुभव है। इससे पहले, वे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लुखी में अंग्रेजी प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे। कार्यभार संभालने के बाद स्कूल स्टाफ और सदस्यों ने स्वागत किया।