फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाविप की नई कार्यकारिणी का गठन, राजीव आर्य बने अध्यक्ष

विज्ञापन
लाडवा। दायित्व ग्रहण करती भाविप की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्वयं - फोटो : संगठन
विज्ञापन
लाडवा। भारत विकास परिषद की ओर से निजी होटल में संवत्-2083 का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ। नई टीम का गठन करते हुए राजीव आर्य को अध्यक्ष, सचिव संजीव मंगला और रूमीत गर्ग को वित्त सचिव बनाया गया। महिला सहभागिता प्रमुख प्रियंका गोयल, संस्कार गतिविधि संयोजक बालकिशन सैनी, सेवा संयोजक नवनीत सिंघल, संपर्क संयोजक हेमंत सैनी और पर्यावरण संयोजक की जिम्मेदारी शिवानी गर्ग को दी गई। भाजपा जिला सचिव नरेंद्र सिंघल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शाखा सचिव संजीव मंगला ने बीते वर्ष के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राजीव आर्य ने कहा कि संस्था को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी सदस्य मिलजुल कर संस्था के लिए कार्य करें। इस अवसर पर भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष कपिल गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा, प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल, विजेंदर गोयल, नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, डॉ. परमशिव गौड़ और अमन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

लाडवा। दायित्व ग्रहण करती भाविप की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्वयं- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें