राज्य मंत्री संदीप सिंह ने गांव बाखली में नए बनने जा रहे 33 केवी बिजली सब स्टेशन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। विधिवत रूप से पावर हाउस की नींव रखते हुए राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि लगभग तीन एकड़ में बनने जा रहे इस पावर हाउस से आसपास के कई गांवों को फायदा होगा। इस पर लगभग चार करोड़ 75 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्ता में आते ही प्रत्येक गांव को 24 घंटे बिजली देने का लक्ष्य रखा और इन दिशा में सरकार लगातार प्रगति पर है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के प्रयास से लोगों में जागरूकता आई और बिजली चोरी की घटनाओं में कमी होकर सरकार के राजस्व में भी वृद्धि हुई। राज्य मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र में बिजली उपलब्ध कराने के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग इन सभी आवेदकों को नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव के एक किलोमीटर की परिधि में स्थित डेरों में बिजली की 24 घंटे की लाइन पहुंचाने के लिए भी योजना भी शुरू की है। इस मौके पर राजेंद्र बाखली, एसडीओ बलवान मेहरा, सरपंच बलजीत सिंह राजेंद्र दंदयान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।