जिलेभर में अलग-अलग जगह से 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि सात मरीज ठीक होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक 9089 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 लाख 24 हजार 860 सैंपल लिये जा चुके हैं, जिनमें से 2 लाख 15 हजार 30 सैंपल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। बताया कि अब तक 8804 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमित के 151 एक्टिव केस हैं और 134 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।