कुरुक्षेत्र। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार सामग्री हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। इस कार्य के लिए शहरों और गांवों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उक्त जानकारी नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, शहरी क्षेत्र में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और नगर पालिकाओं के सचिवों की देखरेख में सड़कों पर लगे फ्लैक्स और होर्डिंग उतारने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सभी सरकारी भवनों से प्रचार-प्रसार की सामग्री उतारने का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है। इन टीमों को आदेश दिए गए है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार की सामग्री हटाने के बाद रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे। इस मामले में की गई लापरवाही सहन नहीं होगी।