फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम की नीलम रही प्रथम

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चम्मू कलां में स्थित सरकारी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में बनाए गए स्लोगन को दिख - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में पंजाबी विभाग व हिंदी विभाग की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य अजय चौहान के निर्देशन अनुसार संपन्न हुआ। महत्वपूर्ण दिवस महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीए एवं बीकॉम संकाय के करीब 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और वीर साहिबजादों के बलिदान से प्रेरित अपने विचारों को स्लोगनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में नीलम रानी बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, रितु वर्मा व उषा बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान और खुशबू रानी बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने मंच संचालन किया और प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मक सहभागिता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें