कुरुक्षेत्र। प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित करते आयोजक व मुख्यातिथि। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म में एक माह के प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम एक से 30 जून तक आयोजित हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमएससी. बॉटनी, जूलॉजी, एनवायरनमेंटल साइंस तथा ज्योग्राफी के विद्यार्थियों ने गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें प्राकृतिक कृषि के सिद्धांतों और व्यावहारिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। प्रशिक्षण में बीज उपचार, जीवामृत निर्माण और प्राकृतिक कीट प्रबंधन शामिल थे। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैव विविधता और फसल प्रबंधन भी सिखाया गया। समापन समारोह में गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी छात्रों को प्रमाण-पत्र बांटे। व्यवस्थापक रामनिवास आर्य और जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शिवेन्दु प्रताप सिंह सोलंकी भी उपस्थित थे। डॉ. गगनदीप सिंह तथा प्रकाश भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संवाद