फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि में 2 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से 2 दिसंबर को भगवद्गीता का पैराडाइम : स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए समग्र दृष्टिकोण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने बताया कि संगोष्ठी में स्वामी ज्ञानानंद शिरकत करेंगे। संगोष्ठी में बतौर रिसोर्स पर्सन डीएमआईएचईआर (नागपुर) के प्रो-चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) वेद प्रकाश मिश्रा और सर गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली के सीनियर सर्जन प्रोफेसर (डॉ.) बीबी अग्रवाल शिरकत करेंगे। प्रो. मेहता ने बताया कि संगोष्ठी में देशभर के विभिन्न आयुर्वेदिक संस्थानों से 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रीय संगोष्ठी के सुचारू संचालन के लिए 15 समितियों का गठन किया गया है और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें