फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Mon, 17 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 1 से 30 नवंबर तक जिला हेडक्वार्टर कुरुक्षेत्र में प्रत्येक बुधवार को, सब डिवीजन पिहोवा में प्रत्येक वीरवार को, सब डिवीजन शाहाबाद में प्रत्येक मंगलवार को प्री-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बताया कि 1 से 12 दिसंबर तक जिला हेडक्वार्टर, सब डिवीजन शाहाबाद और सब डिवीजन पिहोवा में प्रत्येक कार्य दिवस में प्री-लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिस किसी व्यक्ति के मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे लोग कोर्ट के माध्यम से इन प्री-लोक अदालतों और नेशनल लोक अदालत में अपना केस लगवा सकते हैं। इसी प्रकार 1 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस में ट्रैफिक चालान के लिए दोपहर दो से तीन बजे तक प्री-लोक अदालत लगाई जाएगी। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें