फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत नौ को, बैंच किए गए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 9 मई को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी इस नेशनल लोक अदालत में सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं। प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत के लिए बैंच तैयार कर दिया गया है। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, विवेक सिंगल, प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट कुरुक्षेत्र, डॉ. कविता कांबोज, एडिशनल सैशन जज, कुरुक्षेत्र, डॉ. मोहिनी, सीजेएम, गिरराज सिंह, सिविल जज, मिस अनमोल कक्कड़, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, फर्स्ट क्लास, भारत, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, पिहोवा, अनिता रानी, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, फर्स्ट क्लास शाहबाद, डॉ मोहिनी, सीजेएम, गिरराज सिंह, सिविल जज (जुनियर डिवीजन), अनमोल कक्कड़, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कुरुक्षेत्र केसों के साथ साथ ट्रैफिक चालान के मामले कोर्ट की ओर से निपटाए जाएंगे। इसके अलावा चेक बाउंस के मामले गिरराज सिंह, सिविल जज (जुनियर डिवीजन) की ओर से निपटाए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि लोक अदालत का पीड़ितों को अवश्य फायदा उठाना चाहिए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें