फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नैक टीम विद्यार्थियों के साथ करेगी संवाद

Sat, 09 Sep 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) टीम 13 सितंबर को दस्तक देगी। यह टीम विश्वविद्यालय की बारीकियां जानेगी तो वहीं विद्यार्थियों से भी संवाद कर प्रतिक्रिया ली जाएगी, जिसके तहत शुक्रवार को रिहर्सल की और विद्यार्थियों से जाना कि उन्हें हॉस्टल, कैंपस या नई शिक्षा नीति के तहत कोई समस्या तो नहीं है। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी बात रखी और प्रशासन ने जल्द से जल्द छुटपुट कमियों को दूर करने का विश्वास दिलाया। प्रशासन की ओर से लगातार अलग-अलग विभागों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है तो वहीं सभी विभागों की व्यवस्था को भी गहनता से जांचा परखा जा रहा है। प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है, नैक की टीम पहुंचने में चार दिन बाकी है। किसी भी तरह की कोई खामी न रह जाए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित सभी सीनियर फैकल्टी मैंबर खुद निगरानी कर रहे हैं। कुवि. में इससे पहले 2017 में निरीक्षण हुआ था, जिसमे ए प्लस ग्रेड मिला था अब ए प्लस प्लस ग्रेड के लिए पूरी जद्दोजहद लगी हुई है, जिसके लिए सभी विभागों में काम दिन रात चल रहा है। इस दौरान प्रो. शुचिस्मिता, डॉ. नीरज, डॉ. ओमवीर, संतोष व विभिन्न विभागों के विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें