फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाषण प्रतियोगिताओं में मुस्कान प्रथम और खुशी द्वितीय

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते प्राचार्य सहित अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणा सामान्य ज्ञान पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और हरियाणा के खेत खलिहान, औद्योगिक प्रगति, खेलों में हरियाणा का योगदान, हरियाणा संस्कृति और जन जीवन से संबंधित विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक समिति की ओर से किया गया। भाषण प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में लवप्रीत, मुस्कान एवं खुशी की टीम ने प्रथम, सैफ, हर्ष और मनप्रीत की टीम ने द्वितीय और अनुभव, अभिषेक व सत्यम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने नकद राशि से विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य शीशपाल शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा का न केवल भारत देश में बल्कि पूरी दुनिया में नाम है, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में न केवल ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा से होते हैं बल्कि मेडल विजेता भी हरियाणा के होते हैं। इस मौके पर डॉ. सुरेश, सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. धीरज, डॉ. वेदपाल, डॉ. अमित, मोनिका दीक्षित, डॉ. अमनदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को प्रोत्साहित करते प्राचार्य सहित अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें