लाडवा। सांसद नवीन जिंदल की ओर से नरेंद्र सैनी भाजपा मंडल अध्यक्ष गुढ़ा ने गांव बरगट जाटान में पहुंचकर चल रहे शिव मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए दान स्वरूप सहायता राशि का चेक समिति सदस्यों और गांव के गणमान्य व्यक्तियों को सौंपा। यह आर्थिक सहायता गांव के धार्मिक व सांस्कृतिक विकास के प्रति उनकी गहरी आस्था और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सांसद नवीन जिंदल की इस पहल के लिए गांव के लोगों और मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने सांसद नवीन जिंदल का आभार प्रकट किया। इस मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह सहयोग न केवल मंदिर निर्माण को गति देगा बल्कि समाज में धार्मिक एकता और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने एक सच्चे जनसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं, हर वर्ग और क्षेत्र की भावनाओं का सम्मान करते हैं।