कुरुक्षेत्र। माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहरा चुके अनिल कुमार पर्वतारोही प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने पहुंचे। संस्थापक-संचालक डाॅ. जयभगवान सिंगला ने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अनिल पर्वतारोही ने अपने साथियों प्रोटोकॉल अधिकारी राष्ट्रपति भवन अशोक चौहान और कमलपल के साथ बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। पर्वतारोही वर्ष 2020 में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुके हैं। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की सर्वोच्च चोटी पर भी तिरंगा लहरा चुके। फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर और नेशनल यूथ पावर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नशा मुक्त, स्वस्थ और सुंदर भारत का संदेश लेकर देश की पैदल यात्रा कर चुके हैं। इस अवसर पर महासचिव हरकेश पपोसा और उपाध्यक्षा किरण गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद